Faq

जय हो इंडिया के साथ पूजा करने की क्या प्रक्रिया है?

आपको ऑनलाइन/ऑफलाइन पूजा करने की आवश्यकता होगी। आपको रजिस्ट्रेशन के समय अपना नाम, जन्म स्थान, जन्म समय और संकल्प (पूजा की इच्छा) को ऑनलाइन फॉर्म में भरना होता है। पुजारी के साथ चर्चा के बाद हम आपको पूजा कार्यक्रम ईमेल करेंगे। पुजारी संकल्प दिलाने के लिए आपको टेलीफोन के माध्यम से सम्पर्क करेंगे। हम आपको कूरियर के माध्यम से चित्र, वीडियो और प्रसाद भेजेंगे। (यह आपकी बुकिंग पर निर्भर करता है की आपने कौनसी पूजा का चुनाव किया है और उसमे क्या-क्या सर्विस हम आपको दे रहे हैं )

मैंने जय हो इंडिया के साथ पूजा बुक की है। इस पूजा का लाभ मुझे कैसे मिलेगा और कब तक मिलेगा ? मैं यह भी जानना चाहता हूँ की जय हो इण्डिया पूजा के लिए सबसे अच्छा विकल्प क्यों है?

जय हो इन्डिया से देश के विद्वान और जाने-माने आचार्य/पंडित जुड़ें हुए हैं जो आपके लिए यज्ञ/पूजा करते है उनके द्वारा की गई पूजा से आपको जल्द ही लाभ प्राप्त होता है। जय हो इंडिया में आयोजित पूजा आपको लंबे समय तक लाभ देती है। ये वैसे ही है जैसे आप किसी को भी कहीं से भी बैठकर उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं, इसके लिए बस आपके पास उसके बैंक के अकाउंट की डिटेल होनी चाहिए।

वैसे ही हमारे विद्वान पंडित/आचार्य आपके लिए पूजा/यज्ञ करके आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

जय हो इंडिया के पंडित कहाँ पूजा करते हैं?

जय हो इंडिया अपने स्वयं के पूजा हॉल में सभी संस्कारों और अनुष्ठानों का आयोजन करता है। इसके साथ-साथ देश के जाने-माने तीर्थ स्थानों पर भी जय हो इंडिया के आचार्य आपके लिए पूजा/यज्ञ करते हैं।

क्या ऑनलाइन पूजा वास्तव में लाभ देती है? भले ही वह व्यक्ति जिसके लिए पूजा की गई हो, वह पूजा में मौजूद ना रहे?

जय हो इंडिया के पुजारी उचित वैदिक अनुष्ठानों के साथ सबसे प्रामाणिक तरीके से पूजा करते हैं। ये वैसे ही है जैसे आप किसी को भी कहीं से भी बैठकर उसके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं, इसके लिए बस आपके पास उसके बैंक के अकाउंट की डिटेल होनी चाहिए।

वैसे ही हमारे विद्वान पंडित/आचार्य आपके लिए पूजा/यज्ञ करके आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। वेदों में कई बार इसका वर्णन किया गया है की आपका संकल्प पूजा या यज्ञ के लिए अनिवार्य है यदि आप पूजा या यज्ञ में व्यक्तिगत तौर पर शामिल नहीं होते तब भी आपको उस पूजा/यज्ञ का लाभ प्राप्त होता है।

क्या मैं आपके पूजास्थल पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकता हूँ?

हां, आप व्यक्तिगत रूप से अपनी पूजा में शामिल हो सकते हैं। यदि आप उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो आपके परिवार के सदस्य या मित्र आ सकते हैं। जय हो इंडिया द्वारा की गई पूजा की आप लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी पूजा सफलतापूर्वक संपन्न हुई?

आपको पूजा के सफल समापन पर हमारी टीम से एक पूजा पूर्ण होने का ईमेल प्राप्त होगा। आपकी पूजा के सफल समापन के बाद, निम्नलिखित वस्तुएं आपके पास भेजी जाती हैं: पूजा समारोह की तस्वीरें, ऊर्जावान प्रसाद, पवित्र धागा, रुद्राक्ष मनके और यंत्र। (आपकी बुकिंग पर के अनुसार आपको सेवायें भेजी जाती है)

वैदिक पूजा के लिए जय हो इंडिया सर्वश्रेष्ठ क्यों है?

जय हो इण्डिया से सभी विद्वान आचार्य, पुरोहित, पंडित ही जुड़ें हुए हैं जो देश के जाने-माने संस्थानों से शिक्षित हैं और जय हो इंडिया के साथ 2012 से सफलतापूर्वक अनुष्ठान कर रहे हैं।

  • पूजन प्रामाणिक वैदिक ग्रंथों और उचित अनुष्ठानों के साथ आयोजित की जाती है।
  • हमारे पुजारी आपकी तिथि, समय और जन्म स्थान के आधार पर हर पूजा को शुरू करने के लिए एक उपयुक्त तारीख और समय का पता लगाते हैं। हम फिर इस पूजा के लिए आपका संकल्प (इच्छा) पूछते हैं।
  • आपको पुण्य काल के दौरान जय हो इंडिया के पुजारी आपसे फोन पर संपर्क करके आपको संकल्प दिलाते हैं।
  • आपको पूजा के दौरान या पहले मनोकामना पूर्ति हेतु संकल्प दिलाया जाता है। आप इंटरनेट पर अपने अनुष्ठान को लाइव देख सकते हैं।
  • आपके पास एक डीवीडी में समारोह को रिकॉर्ड करने का विकल्प भी है, जो पूजा के पूरा होने के बाद आपको भेजा जाता है। (यदि आपने डीवीडी का चुनाव किया हो)
जय हो इंडिया पर ऑनलाइन पूजा करने से लाभ कैसे मिलेगा?

सनातन मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और तन्मयता के साथ भगवान की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, उसे कभी खाली हाथ नहीं रहना पड़ता।

सर्वोच्च शक्ति स्वयं उसे सही मार्ग पर चलने के प्रेरित करती है। इसलिए अगर आप भगवान की पूजा करते समय पूरी श्रद्धा और भाव रखते हैं तो आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, आप जिस चीज की चाहत रखते हैं, वह आपको अवश्य मिलती है।

इन सभी के अलावा भी बहुत से कारण हैं जिनके आधार पर पूजा करने का विधान है। जिनमें धन-संपदा की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, विवाह, संतान प्राप्ति आदि जैसे कारण शामिल हैं। ऐसी बहुत सी पूजाएं हैं जिन्हें किसी ना किसी विशिष्ट दिन पर करने का विधान है, तभी आपकी मनोकामना पूर्ण भी होती है।

वैदिक धर्म में पूजा करना या करवाना, दोनों ही बहुत जटिल कर्मकांडों में शामिल है, क्योंकि इसमें मंत्रों के सही उच्चारण के साथ-साथ विधि का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। सबसे मुश्किल काम है कि विद्वान पंडित/आचार्य कहां से लाए।

जब भी कोई भक्त पूजा करवाने का संकल्प लेता है तो उसे यह बताया जाता है कि आप किसी ना किसी विशेषज्ञ (विद्वान आचार्य/पंडित) की सहायता अवश्य लें, तभी आपको उस पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होगा। पूजा का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि या तो आप पूरे वैदिक तरीके से पूजा/यज्ञ को संपन्न करें या फिर किसी अच्छे आचार्य/पंडित/पुरोहित की सलाह लें। जय हो इंडिया पर आपके लिए बहुत सी ऑनलाइन पूजा उपलब्ध हैं, जो आप किसी भी शुभ दिन पर करवा सकते हैं।

जय हो इंडिया के आचार्य/पुरोहित आपकी ओर से वैदिक विधि-विधान से पूजा/यज्ञ करते हैं। इसीलिए आपको इस पूजा का लाभ जल्द ही मिलता है और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।